फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हिंदी और तार्किक के प्रश्नों में उलझे बीएड परीक्षार्थी

Thu, 15 Jun 2023 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के सात केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन हुआ। प्रथम पाली में 3149 परीक्षार्थियों में से 277 तो दूसरी पाली में 271 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ सचलदल ने परीक्षा की निगरानी की। परीक्षा के दौरान हिंदी और रीजनिंग के प्रश्नों के जवाब में परीक्षार्थियों को परेशान देखा गया।
विज्ञापन



दयानंद इंटर कॉलेज मैनपुरी पर पंजीकृत 400 परीक्षार्थियों में से प्रथम पाली में 39 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि द्वितीय पाली में 37 परीक्षार्थी ही अनुपस्थित हुए। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज देवीरोड मैनपुरी पर पंजीकृत 500 में से प्रथम पाली में 36 तो द्वितीय पाली में 37 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। राजकीय इंटर कॉलेज आगरा रोड मैनपुरी पर पंजीकृत 500 में से प्रथम पाली में 51 और द्वितीय पाली में 50 परीक्षार्थी अनुपस्थित हुए। कुंवर आरसी कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी पर पंजीकृत 500 परीक्षार्थियों में से प्रथम पाली में 35 और द्वितीय पाली में 34 परीक्षार्थी अनुपस्थित हुए।
कुंवर आरसी महिला महाविद्यालय ब्लॉक ए पर पंजीकृत 400 में से प्रथम पाली में 38 और द्वितीय पाली में 36 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कुंवर आरसी महिला महाविद्यालय ब्लॉक बी पर पंजीकृत 400 में से प्रथम पाली में 37 और द्वितीय पाली में 36 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। श्री गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी पर पंजीकृत 449 में से प्रथम पाली में 41 और द्वितीय पाली में भी 41 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें