- अरसारा निवासी युवक की तहरीर पर दर्ज की गई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
किशनी। गांव अरसारा निवासी एक युवक पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया गया। आरोपी एक होटल पर ले गए और वहां डंडे से पिटाई की। पत्नी ने आकर युवक को बचाया। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के गांव अरसारा निवासी कमलेश कुमार रविवार को घर पर थे। तभी गांव के रहने वाले उत्तम कहार वहां आया और मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाने लगा। जब मोबाइल चोरी करने से मना किया आरोपी गाली गलौज करने लगा। उसे गांव के सामने मैन रोड पर बने होटल पर ले गया और वहां डंडे से उसकी पिटाई की गई। वह किसी तरह से बच कर दरवाजे पर आए तब पत्नी ने उन्हें बचाया। पत्नी के साथ भी आरोपी ने अभद्रता की। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।