फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी युवकों ने आगरा कॉलेज में छात्र के साथ किया कुछ ऐसा कि मच गया हंगामा

Thu, 11 Jan 2018 10:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : pti
विज्ञापन
आगरा कालेज में गुरुवार को बीएससी के छात्र पर हमला किया गया। आरोप है कि बाहरी युवकों ने कालेज में घुसकर पिटाई लगाई। इससे अफरातफरी मच गई। शिक्षकों के आने पर भाग गए। छात्र ने एनसीआर दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


सेवला, थाना सदर निवासी भारत त्यागी आगरा कालेज में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र है। गुरुवार दोपहर को कालेज परिसर में उसे बाहरी युवक नवनीत यादव और शाहरुख ने घेर लिया। भारत का आरोप है कि उसको पीटा गया। 

इसमें वह घायल हो गया। युवकों के हमले से कालेज में अफरातफरी मच गई। कालेज के छात्रों के आने से पहले हमलावर युवक दीवार फांदकर भाग गए। पीड़ित छात्र ने थाना लोहामंडी में तहरीर दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने भारत का मेडिकल कराया। इंस्पेक्टर थाना लोहामंडी ने बताया कि नवनीत यादव और शाहरुख के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई है। कालेज में पहले भी छात्रों पर हमला हो चुका है। पुलिस कार्रवाई न होने से आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें