फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शराब पीने के लिए रुपये देने से मना करने पर पीटा

Sat, 04 May 2024 05:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब पीने के लिए रुपये देने से मना करने पर पीटा
विज्ञापन

- मोहल्ला गाड़ीवान में हुई घटना, पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। मोहल्ला गाड़ीवान में शराब पीने के लिए रुपये न देना एक युवक को भारी पड़ गया। नशे में धुत आरोपी ने उसे पीटकर घायल कर दिया। लोगों को आता देख आरोपी धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गाडीवान निवासी कपिल अग्रवाल एक मई की रात को घर के बाहर बैठे हुए थे। तभी मोहल्ला निवासी रिषभ अग्रवाल शराब के नशे में धुत होकर वहां आया और उनसे शराब पीने के लिए 500 रुपये मांगने लगा। जब उन्होंने शराब पीने के लिए रुपये देने से मना कर दिया तो आरोपी उग्र हो गया और तमंचे की बट से उन पर हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर जब परिवार की महिलाएं बाहर आईं तो आरोपी उनसे गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। मोहल्ले के लोगों को एकत्र होता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। पीड़ित का मेडिकल कराया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें