फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह-शाम की ठंड में रहें सावधान: दिल के लिए हो सकता है खतरा, बढ़ने लगी मरीजों की संख्या

Wed, 01 Nov 2023 09:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

मौसम में बदलाव के साथ ही सुबह-शाम की ठंड से दिल का दर्द बढ़ रहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रोजाना करीब 60 मरीज आ  रहे हैं। 
 
विज्ञापन
हार्ट अटैक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सुबह-शाम की ठंड शुरू होते ही एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में हृदय रोग के मरीजों की संख्या 60 तक पहुंच गई है तो वहीं इमरजेंसी में हार्ट पेशेंट की संख्या 15 हो गई है। इनमें बुजुर्ग और युवाओं की संख्या बराबर की है। 10 से 15 महिलाएं भी हार्ट की बीमारी से परेशान है।
विज्ञापन


जैसे ही सर्दियों का मौसम शुरू होता है, वैसे ही हार्ट अटैक के मामले भी बढ़ने लगते हैं। इसके अलावा हार्ट पेशेंट भी बढ़ जाते हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज में मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार की हृदय रोग संबंधित ओपीडी में अब 60 मरीजों की संख्या पहुंच गई है। यही संख्या पिछले महीने 40 से 45 थी।

कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर बसंत गुप्ता बताते हैं कि इस समय सर्दियां शुरू होते ही मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। आने वाले समय में हृदय रोगी मरीजों की संख्या और बढ़ाने वाली है। ऐसे में हार्ट पेशेंट सुबह 6 से पहले घर से ना निकलें, क्योंकि सर्दी में हार्ट पेशेंट की नसें सिकुड़ने लग जाती हैं, जिससे हार्ट अटैक का भी खतरा रहता है। गुनगुना पानी पिएं, ठंड से बचें और डॉक्टर से चेकअप कराते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें