फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक बटेश्वर पशु मेला आज से शुरू: सात लाख के घोड़े और डांस करने वाले ऊंट पर लट्टू हुए लोग

Wed, 03 Nov 2021 12:07 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
डांस करने वाला ऊंट और सात लाख का घोड़ा - फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले का ऐतिहासिक बटेश्वर पशु मेला मंगलवार से शुरू हो गया है। शाम चार बजे मेले का विधिवत उद्घाटन हुआ। बटेश्वर पशु मेले में राजस्थान, मध्य प्रदेश व अन्य जिलों से व्यापारी अपने पशु लेकर आए हैं। इस बार महंगे घोड़े और ऊंट लोगों के आकर्षण केंद्र बने हुए हैं। 

सोमवार को बाह के एसडीएम रतन कुमार, सीओ रविंद्र प्रताप सिंह ने मेला क्षेत्र से लेकर बटेश्वर यमुना घाट का निरीक्षण किया। बिजली-पानी समेत अन्य व्यवस्थाएं कराईं। सीओ ने बताया कि मेले में सुरक्षा के लिए 17 पुलिस चौकियां बनाई गई हैं। बटेश्वर के यमुना घाट पर मोटरवोट के साथ पीएसी के गोताखोर तैनात किए हैं। 25 स्थानीय गोताखोर भी नियुक्त किए गए हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 5
सात लाख का घोड़ा राजू - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को भी बटेश्वर मेले में ऊंट और घोड़ों की आवक जारी है। मथुरा के गुन्नू व्यापारी के सात लाख रुपये के घोड़े राजू पर खरीदार लट्टू दिखे। गुन्नू ने बताया कि मेले में पांच लाख रुपये तक घोड़े की कीमत लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

3 of 5
मेले में पहुंचे ऊंट - फोटो : अमर उजाला
धनतेरस पर बिक्री के साथ दिवाली पर अच्छी कमाई की उम्मीद से यहां पशुपालक पहुंचे हैं। राजस्थान के करौली की लाली छह ऊंट लेकर मेले में पहुंची है। उसने बताया कि जेब खाली है। ऊंट बिके तो दिवाली अच्छी मनेगी। 

4 of 5
जैसलमेरी ऊंट वीरू - फोटो : अमर उजाला
बटेश्वर में ऊंटों का मेला आबाद हो गया है। सोमवार को डांस करने वाला जैसलमेरी ऊंट वीरू सभी को भाया। लोगों ने उसकी कीमत एक लाख रुपये लगाई। हिंडोन के एजेंट सिंह ने बताया कि डेढ़ लाख रुपये से कम में वह इसे नहीं बेचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घोड़ी रामा और राधा लेकर पहुंचे साधु - फोटो : अमर उजाला
इटावा निवासी साधु अपनी दो घोड़ी रामा और राधा को लेकर पहुंचे। उन्होंने दोनों की कीमत सात लाख रुपये बताई है। गंगापुर के नाथू सिंह 12 ऊंट लेकर मेले में पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि मेले में चारा-पानी का इंतजाम नहीं है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें