फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटेश्वर मेला : घोड़े-घोड़ियों की कलाबाजियों पर पारखी लट्टू

Sun, 08 Nov 2026 01:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बटेश्वर पशु मेला के घोड़ा बाजार मे ख़डी नकुली नस्ल की घोड़ी घोड़ाबटेश्वर मेला. मे अपने घोड़ो को रे
विज्ञापन
बटेश्वर। उत्तर भारत का ऐतिहासिक बटेश्वर मेला घोड़े-घोड़ियों की कलाबाजियों से गुलजार है। घोड़ों के अजब-गजब करतब खरीदारों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। अपने घोड़ों की मनमुताबिक कीमत पाने के लिए दूर-दराज से आए पशुपालक उनके अनोखे व हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन कर व्यापारियों और सैलानियों को खूब लुभा रहे हैं। शनिवार को दो पैरों पर घोड़ों का डांस और रेस देखकर खरीददार मोहित हो गए।
विज्ञापन


प्रथम चरण के पशु मेले में घोड़ों की जबरदस्त धूम देखने को मिल रही है। पशुपालक अपने घोड़े और घोड़ियों की प्रतिभा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। तेज दौड़ और सधी कदमताल। मैदान पर सरपट दौड़ते घोड़े और उनकी सधी हुई चाल दर्शकों का मन मोह रही है। घोड़ों का दो पैरों पर खड़े होकर डांस करना, खाट पर संतुलन साधकर अद्भुत नृत्य करना और इशारों पर नाचना मेले में आने वाले हर शख्स को आकर्षित कर रहा है। पशुपालक इन कलाबाजियों के जरिए खरीदारों को रिझाने और अपने पशुओं की ऊंची कीमत वसूलने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें