फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बास्केटबॉल प्रीमियर लीग सीजन-3 में होंगे रोमांचकारी मुकाबले

Sun, 25 Jan 2026 03:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
आगरा बास्केटबॉल प्रीमियर लीग
विज्ञापन
आगरा। आगरा बास्केटबॉल प्रीमियर लीग (एबीपीएल) सीजन-3 में रोमांचकारी मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता 6, 7 एवं 8 फरवरी को होली पब्लिक स्कूल, सिकंदरा परिसर में आयोजित होगी। शनिवार को खिलाड़ियों की टीशर्ट का अनावरण किया गया।
विज्ञापन

आयोजक शम्मी तोमर और संयुक्त सचिव डॉ. रिनेश मित्तल ने बताया कि एबीपीएल का तीसरा संस्करण युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का सशक्त मंच प्रदान करेगा। प्रतियोगिता में 6 टीमें भाग लेंगी, जिनके चयनित खिलाड़ी लीग प्रणाली (पूल शृंखला मुकाबलों) के अंतर्गत मुकाबला करेंगे। सभी टीमों के खिलाड़ियों का चयन 26 दिसंबर को नीलामी के माध्यम से किया जा चुका है।
एबीपीएल सीजन-3 में भाग लेने वाली टीमें होली कोर्ट किंस, गायत्री सुपरकिंग्स, शेमरॉक थंडरबोल्ट्स, आगरा ताज रिबाउंडर्स, कोर्ट योद्धाल, अतुल स्पार्टना हैं। विजेता टीम को एक लाख रुपये और उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इस दौरान आगरा जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव हरि सिंह यादव, सचिन दत्त जोशी, दीपक कुमार, हैैप्पी सिंह, अभिनय विज, नमनदीप सिंह, राहुल सक्सेना, विकास, अंशिका, कार्तिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें