फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के निरक्षरों का पता लगाएगा बेसिक शिक्षा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शासन ने एकबार फिर जिले के निरक्षरों का पता लगाने के निर्देश दिए हैं। इसकी जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा विभाग को सौंपी गई है। बीएसए ने जिला समन्वयक समेकित शिक्षा को निरक्षरों की सूची तैयार करने को कहा है।
विज्ञापन

शासन से पढ़ेगा भारत योजना का संचालन किया है। इस योजना के तहत निरक्षरों को साक्षर बनाए जाने का कार्य किया जाएगा। शासन के निर्देश पर महानिदेशक स्कूली शिक्षा ने जिले में निरक्षरों की सूची मांगी है। सरकारी वेबसाइट के अनुसार जिले में 2900 लोग निरक्षर हैं। ये कहां के और उनका नाम क्या है ये विभाग को पता लगाना है।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा का पत्र प्राप्त होने के बाद बीएसए विजय प्रताप सिंह ने जिला समन्वयक समेकित शिक्षा रणधीर बहादुर को निर्देश दिए हैं कि वे निरक्षर लोगों का पता लगाकर उनकी सूची तैयार करें।
विज्ञापन

प्रेरकों का 2018 से नहीं हुआ है रिन्यूवल
31 मार्च 2018 से साक्षर भारत योजना बंद चल रही है। प्रेरकों और योजना में शामिल ब्लॉक समन्वयकों को 2018 से रिन्यूवल नहीं हुआ। पूर्व के 26 महीने का उनका मानदेय भी नहीं दिया गया हैं। ऐसे में अब विभाग के सामने चुनौती है कि किस प्रकार से जिले के निरक्षरों का पता लगाया जाए।
पूर्व में 2.50 लाख लोग किए गए साक्षर
वर्ष 2010 में शुरू हुई साक्षर भारत मिशन योजना के तहत जिले में 2.50 लाख लोगों को प्रशिक्षण देने के बाद साक्षर किया गया। उन्हें परीक्षा के बाद साक्षर होने का प्रमाणपत्र भी जारी किया गया।
विभाग से भेजी गई जानकारी के अनुसार जिले में 2900 निरक्षर हैं। इन निरक्षरों का पता लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। शीघ्र ही शासन को सूची भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

विजय प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें