फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मेट्रो के लिए सर्विस रोड पर बैरिकेडिंग, वाहनों की लग गई कतार; जाम से जूझते रहे लोग

Thu, 04 Dec 2025 12:01 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में मेट्रो के कार्य के लिए हाईवे और एमजी रोड पर बैरिकेडिंग की गई है। हाईवे पर जाम लगता है तो बड़ी संख्या में गाड़ियां सर्विस रोड पर आ जाती हैं। अब सर्विस रोड पर बैरिकेडिंग का दायरा बढ़ने से जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
हाईवे पर लगी वाहनों की कतार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में हाईवे और एमजी रोड पर मेट्रो निर्माण कार्य की वजह से लगने वाले जाम का समाधान पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक के बाद भी नहीं निकल पाया है। प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग किए जाने से लोगों को हर दिन घंटों जाम से जूझना पड़ रहा है। श्रीराम सिनेमा और गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास पेट्रोल पंप के सामने सर्विस रोड पर बैरिकेडिंग बढ़ा देने से परेशानी हो रही है। इस तरफ पुलिस अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


कमला नगर में श्रीराम सिनेमा के पास सर्विस रोड से दोनों तरफ के वाहन आते हैं। यहां पर तकरीबन 500 मीटर तक बैरिकेडिंग किए जाने से जाम लगने लगा है। लोगों का कहना है कि बैरिकेडिंग किए जाने से पहले वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जानी चाहिए। पुलिस के इंतजाम होने चाहिए। मगर ऐसा कुछ नहीं होता है। इस कारण लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है। 

ऋषि अग्रवाल ने बताया कि कमला नगर से व्यापारी विभागीय अधिकारी नौकरी पेशा वाले लोग हर दिन बड़ी संख्या में सर्विस रोड होकर निकलते हैं। वैकल्पिक मार्ग न होने से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। 5 मिनट का रास्ता पार करने में एक घंटा तक लग रहा है।
विज्ञापन


गुरुद्वारा पर बढ़ गई दिक्कत
हाईवे के गुरुद्वारा गुरु का ताल का कट मेट्रो निर्माण कार्य को देखते हुए कई माह पहले बंद कर दिया गया था। रेलवे ओवरब्रिज से आने वाले वाहनों की हाईवे पर जाने के लिए सर्विस रोड पर 200 मीटर आगे पेट्रोल पंप के सामने कट से हाईवे पर आना पड़ता है। यहां से टर्न लेने के बाद गुरुद्वारे से पहले बनाए गए कट से टर्न लेने के बाद खंदारी और सर्विस रोड की तरफ जाना पड़ता है। 

ऐसे में हाईवे पर जाम लगता है तो बड़ी संख्या में गाड़ियां सर्विस रोड पर आ जाती हैं। मगर अब सर्विस रोड पर बैरिकेडिंग का दायरा बढ़ा दिया गया है। इस वजह से चार पहिया वाहन नहीं निकल पा रहे हैं। आमने-सामने वाहन आने की वजह से घंटों लोग फंस रहे हैं। यहां पर पुलिसकर्मी भी तैनात नहीं रहते हैं। मेट्रो के मार्शल भी व्यवस्था संभालने में नाकाम हो रहे हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें