फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मेट्रो के लिए शाहदरा तक बैरिकेडिंग, पिलर का कार्य शुरू

विज्ञापन
आगरा कॉलेज के सामने दे हटाई बैरीकेडिंग।
विज्ञापन
आगरा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन ने दूसरे कॉरिडोर में यमुनापार में मेट्रो का कार्य तेज कर दिया है। रामबाग से शाहदरा तक बैरिकेडिंग की गई है। पिलर बनाया जा रहा है। दिसंबर तक आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक मेट्रो ट्रैक तैयार हो जाएगा। इससे लोगों को यातायात की सुविधा हो जाएगी।
विज्ञापन

उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक एलिवेटेड ट्रैक बन रहा है। इसमें 14 स्टेशन हैं और दूरी करीब 16 किमी है। पहले चरण में आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक इसी जून में मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी। इसका कार्य 70 फीसदी पूरा हो गया है। ऐसे में दूसरे चरण में आगरा कॉलेज से कालिंदी विहार तक मेट्रो ट्रैक का कार्य तेज कर दिया है।
इसके लिए रामबाग से शाहदरा तक बैरिकेडिंग कर पिलर बनाने के लिए खुदाई की जा रही है। इसके लिए पांच मशीनें बढ़ा दी हैं। आगरा कॉलेज से वाटरवर्क्स तक पिलर बन रहे हैं, इसमें सुल्तानगंज की पुलिया तक पिलर बन गए हैं। इसी दिसंबर तक पहला कॉरिडोर में ताज पूर्वी से सिकंदरा और आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी। ये दूरी करीब 30 किमी की है और इसमें 27 स्टेशन शामिल हैं।
विज्ञापन


ट्रैक बनने पर हटाई बैरिकेडिंग
- यूपीएमआरसी ने आगरा कैंट से आगरा कॉलेज और माल रोड से 10 जगह से बैरिकेडिंग हटा दी है। यहां पर ट्रैक बन गया है। आगरा कॉलेज, प्रतापपुरा, माल रोड समेत कई जगह पर ट्रैक बन गया है। ऐसे में यहां से बैरिकेडिंग हटा दी है, जिससे यातायात बाधित न हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें