फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता प्रथम विद्युत को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिविल जज अमित मिश्रा ने अधिशासी अभियंता विद्युत प्रथम को नोटिस जारी किया है। प्राधिकरण में की गई शिकायत पर संज्ञान लेने के बाद एक सप्ताह में बिंदुवार स्पष्ट रूप से आख्या देने का आदेश दिया गया है। शहर के आगरा रोड निवासी बलवीर सिंह, साहब सिंह, लाखन सिंह ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में शिकायत की थी।
विज्ञापन

शिकायत में कहा आगरा रोड पर पॉलीटेक्निक के पास उनके मकान बने हुए हैं। मकान के पूरब की ओर एक विद्युत पोल लगा था। इसी पोल से तार खींचे गए थे। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पोल उखाड़कर मनमाने तरीके से पश्चिम दिशा में लगाकर तार खींचे जा रहे हैं। यह तार मकानों के ऊपर से गुजर रहे हैं।
जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। शिकायत करने पर अधिकारी और कर्मचारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। विधिक सेवा प्राधिकरण में शिकायत के साथ जमा किए गए अभिलेखों पर प्राधिकरण सचिव सिविल जज अमित मिश्रा ने सुनवाई की। प्राधिकरण सचिव सिविल जज ने अधिशासी अभियंता प्रथम विद्युत को नोटिस जारी किया। तथ्यों केे आधार पर बिंदुवार स्पष्ट आख्या एक सप्ताह में विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में देने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें