फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव 20 दिसंबर को होगा

Fri, 01 Dec 2023 04:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव 20 दिसंबर को होगा
विज्ञापन

- बैठक करके वरिष्ठ जन समिति ने कार्यक्रम घोषित किया



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। मैनपुरी बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव 20 दिसंबर को गुप्त मतदान के माध्यम से एसोसिएशन के सभाकक्ष में होगा। 11 दिसंबर से चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। शुक्रवार को वरिष्ठ जन समिति की बैठक के बाद समिति के सदस्यों ने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है।

वरिष्ठ जन समिति के सदस्य दर्शनलाल राठौर, सत्यप्रकाश तिवारी, वीरबहादुर सिंह यादव ने बताया कि वर्ष 2024 के लिए मैनपुरी बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया 11 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, महिला उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव पुस्तकालय, कोषाध्यक्ष, सदस्य कार्यकारिणी का चुनाव एसोसिएशन के सभाकक्ष में गुप्त मतदान से होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 11 दिसंबर को सुबह 10 बजे से नामांकन जमा किए जाएंगे। 12 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच और नामांकनों पर आपत्ति की जाएगी। 13 दिसंबर को शाम चार बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 20 दिसंबर को सुबह नौ बजे से शाम 3.30 बजे तक एसोसिएएशन के सभाकक्ष में गुप्त मतदान द्वारा पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव होगा। मतदान के बाद मतगणना करके परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन




पदाधिकारी चुनेंगे 724 मतदाता

वरिष्ठ जन समिति ने शुक्रवार को 724 मतदाताओं की सूची का प्रकाशन कर दिया है। प्रकाशित की गई मतदाता सूची को बार एसोसिएशन के नोटिस बोर्ड सहित बार एसोसिएशन के सभागार के बाहर चस्पा करा दिया गया है। वार्षिक चुनाव मेें 724 मतदाता पदाधिकारियों का चुनाव गुप्त मतदान के माध्यम से करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें