फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: कुट्टू के आटे में चूहे का मलमूत्र सहित मिलीं कई घटिया चीजें, बीमार हुए थे 250 से अधिक; होगी कार्रवाई

Sun, 08 Sep 2024 09:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में कुट्टू के आटे में चूहे का मलमूत्र सहित कई घटिया चीजें मिलीं। इसे खाकर 250 से अधिक लोग बीमार हुए थे। अब बंसल गृह उद्योग का लाइसेंस निरस्त होगा।
विज्ञापन
कुट्टू का आटा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में जन्माष्टमी पर लोगों ने जिस शुद्धता-पवित्रतता बरतते हुए कुट्टू के आटे से बनी सामग्री का फलाहार किया। वह बेहद अशुद्ध और सेहत के लिए असुरक्षित निकला। नमूनों की जांच में पाया गया कि इसमें चूहे का मलमूत्र, बाल और कीड़े मिले। फंगस भी लगी हुई थी। मामले में पांच विक्रेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। आटे की आपूर्ति करने वाली फर्म बंसल गृह उद्योग का लाइसेंस निरस्त होगा।

विज्ञापन


सहायक आयुक्त औषधि द्वितीय शशांक त्रिपाठी ने बताया कि जन्माष्टमी पर कुट्टू के आटे से बनी पकौड़ी-पूड़ी खाने से आगरा और मथुरा के 250 से अधिक लोगों को फूड पॉयजनिंग हुई। इनको भर्ती होना पड़ा। इस पर टीम ने संजय अग्रवाल के दरेसी स्थित प्रतिष्ठान, रामप्रकाश के सोम पंसारी किराना स्टोर टेढ़ी बगिया, कृपाशंकर विनोद प्रोविजन स्टोर टेढ़ी बगिया, अंकित वार्ष्णेय फुलट्टी बाजार और मां कालिका प्रोविजन स्टोर किशोरपुरा से नमूने लिए थे।

उन्होंने बताया कि इनकी जांच में चूहे के मल-मूत्र, बाल और कीड़े मिले हैं। स्टार्च मिलाया गया था। फंगस भी लगा था। रिपोर्ट में इसे सेहत के लिए असुरक्षित बताया है। इन पांच विक्रेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इन दुकानों से कुट्टू के आटे की बिक्री पर भी रोक लगा दी है। बाकी रिपोर्ट आना बाकी हैं।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया कि आगरा और मथुरा की दुकानों पर शाहगंज के कृष्ण नगर स्थित बंसल गृह उद्योग से कुट्टू के आटे की आपूर्ति हुई थी। इसका लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। प्रक्रिया शुरू करते हुए नोटिस जारी किया है। 27 अगस्त को इसके यहां छापा मारकर 499 किलोग्राम कुट्टू का आटा सील किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें