कारण पत्रावलियों को अस्वीकृत नहीं करें बैंकर्स
मैनपुरी। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने जिला उद्योग बंधु, जिला व्यापार बंधु की बैठक में समीक्षा की। डीएम ने कहा कि बैंकर्स मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद-एक उत्पाद, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की पत्रावलियों को अकारण अस्वीकृत न करें। उद्योग विभाग द्वारा योजनाओं की पत्रावलियां बैंकों में प्रेषित की गई हैं। पत्रावलियों पर प्राथमिकता पर ऋण-वितरण कराएं।
डीएम ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान किए गए एमओयू जल्द से जल्द धरातल पर क्रियाशील होने चाहिए। किसी भी उद्यमी को उद्योगों के संचालन में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होनी चाहिए। उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित गति से निदान किया जाए। इन्वेस्टर्स समिट के दौरान हुए 175 एमओयू में से मात्र 22 एमओयू ही जीवीएस के लिए तैयार हैं।
उन्होंने उपयुक्त उद्योग, निवेश मित्र से कहा कि सभी 175 एमओयू का सत्यापन कराया जाए। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में कम से कम एक हजार करोड़ के जीवीसी तैयार कर प्रस्तुत किए जाएं। जनपद में उद्योगों का बढ़ावा देकर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में योगदान दें।
मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी रामजी मिश्र, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी एसएन मौर्य, अग्रणी जिला प्रबंधक अनिल प्रकाश तिवारी, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी उदित नारायण, उपायुक्त जीएसटी मनोज कुमार यादव, असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी जीनत परवीन, उद्यान अधिकारी अनूप चतुर्वेदी, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी पवन यादव, उद्यमी अनिल अग्रवाल, विनय गुप्ता, घनश्याम दास गुप्ता, ललित कुमार वर्मा, केके गुप्ता, उपायुक्त उद्योग उत्कर्ष चंद मौजूद रहे।