फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बांके बिहारी जी ट्रस्ट बिल को राज्यपाल से मिली मंजूरी, राज्यसभा सांसद ने जानें क्या कहा

Mon, 22 Dec 2025 02:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

श्री बांके बिहारी जी मंदिर ट्रस्ट विधेयक, 2025 को राज्यपाल की स्वीकृति मिल गई है। यह विधेयक पहले विधानसभा और विधान परिषद से पारित हो चुका था।
विज्ञापन
श्री बांके बिहारी मंदिर, मथुरा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश श्री बांके बिहारी जी मंदिर ट्रस्ट विधेयक, 2025 को राज्यपाल की स्वीकृति मिल गई है। यह विधेयक पहले विधानसभा और विधान परिषद से पारित हो चुका था। नए कानून के लागू होने से मंदिर प्रबंधन के लिए एक वैधानिक ढांचा अस्तित्व में आया है, जिसका उद्देश्य प्रशासन को सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाना है।
विज्ञापन





बांके बिहारी जी ट्रस्ट बिल को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि मंदिरों की सुरक्षा और उनके सुव्यवस्थित संचालन के लिए ये विधेयक जरूरी है। उन्होंने कहा कि वृंदावन का श्रीबांके बिहारी मंदिर  देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है। यहां श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसलिए यहां की व्यवस्थाओं को मजबूत करना बेहद जरूरी है। इस दौरान सांसद ने ये भी कहा कि इस प्रक्रिया में उन लोगों को किसी प्रकार की क्षति नहीं होनी चाहिए, जिनकी आजीविका मंदिर से जुड़ी है या जो पहले से मंदिर के प्रबंधन में भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें