फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांकेबिहारी मंदिर में तगड़ी सुरक्षा के बावजूद जेबकतरे सक्रिय, सैनिक के परिवार को बनाया निशाना

Thu, 30 May 2019 06:07 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन-मथुरा
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था में जेबकटों ने एक बार फिर सेंध लगा दी। परिवार के साथ दर्शन करने आए सैनिक   की पत्नी के गले से सोने की चेन तोड़ ली। जवान ने एक जेबकट महिला को रंगे हाथ पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

 
गुरुवार प्रात: आगरा के गांव अरहेरा निवासी खिलेंद्र सिंह पत्नी निशा और बच्चों के साथ ठा. बांकेबिहारी मंदिर दर्शन करने के लिए आए। तभी एक जेबकट महिला ने फौजी खिलेंद्र की पत्नी के गले में पड़ी ढाई तोले की सोने की चेन तोड़ ली और फौजी के जेब से पर्स पार कर दिया। 

फौजी ने रंगेहाथ एक महिला को पकड़ लिया। मौके पर पहुंचे मंदिर के सुरक्षा गार्ड और पुलिस ने महिला की तलाशी ली। उसके पास से सोने की चेन, पर्स मिला। फौजी ने शाहदरा नई दिल्ली निवासी जेबकट महिला गीता के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

बता दें कि ठा. बांकेबिहारी मंदिर के सभी द्वारों पर पुलिसकर्मी तैनात हैं। मंदिर के अंदर निजी सुरक्षा गार्ड तैनात हैं। मंदिर के बाहर और अंदर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।

जिसकी निगरानी मंदिर प्रबंधन द्वारा की जा रही है। इसके बावजूद मंदिर के अंदर जेबकट दाखिल होकर जेबकटी, मोबाइल चोरी और चेन काटने की की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें