फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान, दांत भी टूटे मिले

Thu, 30 May 2019 04:57 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
मृतक युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र में रुपयों के लेनदेन को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


गांव होलूपुरा निवासी 27 वर्षीय गुरवेश बुधवार की शाम घर से कहीं चला गया था। जब वह वापस नहीं आया तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए। गुरुवार की सुबह परिजनों को जानकारी मिली कि उसका शव गांव से करीब 200 मीटर दूर नीम के पेड़ से लटका हुआ है। 

गुरवेश की मौत की खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया। दौड़ते हुए परिजन घटनास्थल पर जा पहुंचे। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के शरीर व आंख के पास चोट के निशान थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने आरोप लगाया कि हत्या करने के बाद शव को लटकाया गया है। परिजनों के मुताबिक गांव निवासी प्रमोद कुमार से 50 हजार रुपये का लेनदेन था। इस लेनदेन के विवाद को लेकर ही आरोपी व अन्य छह साथियों ने मारपीट करने के बाद हत्या कर दी। 

आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को गांव के बाहर नीम के पेड़ पर लटका दिया। पुलिस ने बताया कि सात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नामजद किए गए आरोपियों की तलाश कर रही है। हत्या या आत्महत्या की बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें