फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थनगरी में नहीं खुले मंदिरों के पट, भक्तों ने देहरी पर टेका माथा, कोरोना से मुक्ति की प्रार्थना

Tue, 09 Jun 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)

सार

  • बांकेबिहारी समेत प्रमुख मंदिरों के पट भक्तों के लिए नहीं खोले गए
  • कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए श्रद्धालुओं ने आराध्य से की प्रार्थना
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर वृंदावन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं, लेकिन वृंदावन के प्रमुख मंदिर सोमवार को नहीं खुले। हालांकि कृष्ण भक्त यहां फिर भी पहुंचे। किसी ने मंदिर की देहरी पर माथा टेका तो किसी ने हाथ जोड़कर भगवान से देश को कोरोना वायरस से मुक्त करने की प्रार्थना की।

विज्ञापन


अनलॉक-1 में आठ जून से मंदिर खोलने के आदेश जारी किए थे, लेकिन गाइडलाइन का पालन कराने में मंदिर प्रबंधकों ने हाथ खड़े कर दिए। इसके कारण वृंदावन के प्रमुख मंदिर ठाकुर बांकेबिहारी, रंगजी मंदिर, इस्कॉन मंदिर, प्रेम मंदिर और शाह जी का मंदिर नहीं खुल सके। 




कई कृष्ण भक्त वृंदावन पहुंचे

इन मंदिरों के प्रबंधकों ने रविवार को अपनी मंशा से प्रशासन को अवगत करा दिया था। सोमवार को मंदिर बंद रहे, लेकिन भक्तों की आस्था कम नहीं हुई। बांकेबिहारी सहित प्रमुख मंदिरों के बाहर पहुंचे कृष्ण भक्त अपने आराध्य को तो नहीं निहार सके, लेकिन अपने आस्था भाव को जरूर प्रकट किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी ने मंदिर की देहरी पर माथा टेका तो कई भक्तों ने मंदिर के बाहर से खड़े होकर हाथ जोड़कर भगवान से कोरोना महामारी से देश को मुक्ति दिलाने की कामना की। 

कई भक्त तो यही चाहते हैं कि मंदिर के पट खुलें तो वे अपने आराध्य के दर्शन कर सकें। प्रतिदिन बांकेबिहारी के दर्शन करने वाले रमेश पुजारी कहते हैं कि अब तो मंदिर के पट खुल जाने ही चाहिए। बहुत दिन हो गए प्रभु को देखे हुए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें