अक्षय तृतीय के दिन वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने आ रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। अक्षय तृतीया पर सात मई को वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में होने वाले चरण दर्शन पर चाक चौबंद व्यवस्थाओं का खाका पुलिस-प्रशासन ने खींच लिया है।
मंदिर में प्रवेश व निकास के लिए वन-वे मार्ग निर्धारित किया जाएगा। वहीं, छह मई की शाम को यदि भीड़ का दबाव अधिक हुआ तो वृंदावन में भारी वाहनों का प्रवेश भी रोक दिया जाएगा। वहीं, मंदिर में अक्षय तृतीया पर फूल बंगला भी नहीं बनेगा।
गुरुवार को मोहन बाग में सीओ सदर रमेश तिवारी के निर्देशन में हुई प्रबंध समिति व गोस्वामियों की बैठक में उनसे सुझाव लिए गए। मंदिर में भीड़ के दबाव को देखते हुए परिक्रमा व चबूतरों पर कोई प्याऊ व प्रसाद बांटने की व्यवस्था सेवायत नहीं कर सकेंगे।