फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक हड़ताल: 50 करोड़ का कारोवार पहले दिन हुआ प्रभावित

विज्ञापन
कासगंज में हड़ताल कर प्रदर्शन करते बैंक कर्मी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
दो दिन के अवकाश के बाद बैंक कर्मियों के निजीकरण के विरोध में हड़ताल पर चले जाने से बैंक शाखाओं में ताले लटके रहे। इससे ग्राहकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पहले दिन ही 50 करोड़ के कारोबार पर असर पड़ गया।
विज्ञापन

बैंकों में माह के द्वितीय शनिवार एवं रविवार के अवकाश के चलते दो दिन बैंकें बंद रही। इसके बाद सोमवार से बैंक कर्मियों की हड़ताल शुरू हो गई। हड़ताल में राष्ट्रीयकृत बैंकों के साथ ही ग्रामीण बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी शामिल हुए। बैंक कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने का असर ग्राहकों पर पड़ा। अवकाश के बाद बैंक खुलने की उम्मीद कर रहे ग्राहक कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से मायूस हो गए। जिन कारोबारियों व अन्य ग्राहकों ने शुक्रवार को अपने चेक बैंकों में लगा रखे थे वे क्लीयर नहीं हो पाए। इसके साथ ही ग्राहक बैंकों में अपना लेनदेन नहीं कर पाए। जिन ग्राहकों को हड़ताल के संबंध में जानकारी नहीं थी वे बैंक शाखाओं पर ताले लटके देख मायूस हो गए।
17 बैंक शाखाओं में हुआ काम
बैंक कर्मियों की हड़ताल में कॉपरेटिव बैंक के कर्मी शामिल नहीं हुए। इससे 14 शाखाओं के साथ ही 3 निजी बैंक खुले रहे। इनके खाते धारकों ने बैंक शाखाओं पर पहुंचकर अपने कामकाज निपटाए।
विज्ञापन

फैक्ट फाइल
बैंक शाखाएं 83
हड़ताल में शामिल कर्मी 485
प्रभावित बचत ग्राहक लगभग 17 लाख
कारोबार पर असर लगभग 50 करोड़
निजीकरण के विरोध सहित अन्य मांगों को लेकर बैंक कर्मियों की दो दिवसीय हड़ताल शुरू हो जाने से लगभग 50 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है। -महेश प्रकाश, लीड बैंक मेनेजर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें