नौ एटीएम में से एक में नकदी
संजय प्लेस एलआईजी बिल्डिंग निवासी संजीव दुबे ने कहा कि संजय प्लेस में नौ एटीएम में से केवल एक में नगदी मिली। तीन बंद थे तो पांच में नगदी नहीं निकली। नौवें एटीएम में नकदी मिल पाई। नकदी ढूंढने में एक घंटा बर्बाद हो गया।
नहीं हो सके भुगतान
राजामंडी के पवन कौशिक ने कहा कि वित्तीय वर्ष 31 मार्च को खत्म हो रहा है, इस कारण उन्हें बीमा किश्तों के अलावा अन्य कई तरह के भुगतान करने थे, जो बैंक हड़ताल के कारण नहीं हो सके।