बैंकों के जमा पर ब्याज दर लगातार कम की जा रही है। तरह-तरह के चार्ज लगाकर जमाकर्ताओं को हतोत्साहित किया जा रहा है। इससे बैंकों के प्रति ग्राहकों का विश्वास कम हो रहा है। उन्होंने बताया कि आठ जनवरी 2020 को देशभर में श्रमिक संगठनों की हड़ताल में भी बैंककर्मी साथ देंगे।
ये भी पढ़ें: दो भाइयों के लिए 'काल' बनकर आए ससुराल वाले, उजाड़ दी अपनी ही बहनों की 'दुनिया'
प्रांतीय अध्यक्ष पीएन तिवारी, बीएस रामबाबू, जनक रावल ने भी निजीकरण और सरकार की नीतियों को कर्मचारी विरोधी बताया। इसके पहले अतिथियों का स्वागत करने वालों में नरेंद्र सिंह यादव, एमएम राय शामिल रहे। अधिवेशन में 300 से अधिक बैंक कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।