वृंदावन में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक
- फोटो : अमर उजाला
देश के बड़े धार्मिक शहर मथुरा, काशी, अयोध्या, हरिद्वार और ऋषिकेश में बांग्लादेशी वेश बदलकर रह रहे हैं। वृंदावन में दो बांग्लादेशी युवकों की गिरफ्तारी के बाद इसका खुलासा हुआ है। सुरक्षा एजेंसियों ने बांग्लादेशियों से तीर्थस्थलों की सुरक्षा को भी खतरा बताया है।
धर्मनगरी वृंदावन में लंबे समय से दो बांग्लादेशी युवक संत का वेश धारण करके रह रहे थे। खुफिया एजेंसियों ने दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। यह दोनों बांग्लादेश में कुमिल्ला जिले के रहने वाले हैं। इन दोनों से पूछताछ एजेंसियों को पता चला है कि मथुरा के साथ ही काशी-अयोध्या और हरिद्वार में भी बांग्लादेशी रह रहे हैं।
बताया जाता है खुफिया एजेंसियों से बचने के लिए इन्होंने अपना चोला बदल लिया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि राष्ट्र विरोधी गतिविधि में भी यह लोग शामिल हो सकते हैं। किसी ने साधु का चोला धारण कर रखा है तो तमाम ने अपने नाम तक बदल लिए हैं।