कोरोना वायरस के कारण शासन के निर्देश के अनुसार अभी जेल से करीब 112 बंदियों को और रिहा किया जाएगा। कुल 280 बंदियों को रिहा किया जाना तय हुआ था लेकिन 40 बांग्लादेशियों को कोरोना वायरस के कारण ही रिहा नहीं किया जा रहा है, जबकि 23 बंदियों को दो दिन पूर्व जेल से रिहा किया जा चुका है।
सोमवार को संबंधित न्यायाधीश जेल पहुंचे और पहले से तय सूची के आधार पर बंदियों को रिहा करने की कार्रवाई की। सनद रहे कि ऐसे बंदियों की सूची बनाई गई है जो कि सात वर्ष या फिर उससे कम वर्ष की सजा के अपराध में जेल में बंद हैं।
जेल अधिकारियों ने करीब 280 बंदियों की सूची बनाई थी। इनमें से 35 ऐसे बांग्लादेशी थे जिनको छोड़ा जाना था वहीं पांच बांग्लादेशी ऐसे थे जिनकी सजा भी पूरी हो चुकी थी। लेकिन कोरोना के चलते उन्हें उनके देश भेजना संभव नहीं था।