फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा कैंट स्टेशन पर यात्री ने किया कुछ ऐसा कि मच गई अफरा-तफरी

Thu, 19 Sep 2019 10:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
कैंट स्टेशन पर यात्री द्वारा खुद को घायल किए जाने से रोकते टिकट निरीक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक यात्री ने वीआईपी लाउंज का शीशा तोड़कर खुद को लहूलुहान कर लिया। इसी दरम्यान डिप्टी सीटीआई केके शर्मा ने अपने साथियों के साथ यात्री को किसी तरह पकड़ा। प्राथमिक उपचार के बाद रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया। घटना से प्लेटफार्म से पर अफरा तफरी मच गई। 
विज्ञापन


आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर स्वच्छता पखवाड़े के तहत दोपहर 12:30 बजे नुक्कड़ नाटक का मंचन किया जा रहा था। प्लेटफार्म पर भीड़ थी। इसी बीच एक यात्री ने प्लेटफार्म के वीआईपी लाउंज की कांच की खिड़की पर मुक्के मारकर शीशा तोड़ दिया। इसके बाद कांच लेकर खुद को मारना शुरू कर दिया।

किसी यात्री ने उसे पकड़ने की हिम्मत नहीं दिखाई। टिकट निरीक्षक केके शर्मा व उनके साथी राशिद ने यात्री के हाथ से कांच छीनकर किसी तरह उसे बचाया। घटना से प्लेटफार्म पर अफरा तफरी मच गई। घायल यात्री का खून बहने से रोकने के लिए प्राथमिक उपचार किया गया, इसके बाद रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि घायल यात्री बंगलुरू निवासी बलराम है। वह दिल्ली से ट्रेन से आगरा कैंट स्टेशन पर उतरा था। उसकी बहन से बातचीत हो गई है। बहन ने बताया कि बलराम डिप्रेशन का मरीज है। इसी के चलते उसने खुद को कांच मारकर घायल कर लिया। उसके घरवालों को आगरा बुलाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें