फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बैंड, बाजा और बरात से फतेहाबाद रोड पर जाम

विज्ञापन
सांई की तकिया चौराहे पर दोपहर 12 बजे लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
आगरा। फतेहाबाद रोड पर सोमवार रात को बैंड, बाजा और बरात से यातायात का दम निकल गया। फूल सैय्यद से लेकर अमर होटल तक वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। 5 मिनट की दूरी तय करने में भी 30 मिनट तक लग गए। इससे शादियों में शामिल होने निकले लोगों को भी देर हुई। वहीं बैंड भी समय पर नहीं पहुंच सके। पुलिस के इंतजाम भी फेल साबित हुए।
विज्ञापन

इसी तरह हाईवे पर रात 8 बजे से जाम लगना शुरु हुआ। आईएसबीटी से सिकंदरा तक वाहनों की लंबी लाइन लाइन लगी रही। रात तकरीबन 12 बजे तक वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। शादी समारोह में जाने वाले और आने वालों के वाहन अधिक होने की वजह से समस्या रही। एक अनुमान के मुताबिक, सोमवार को 200 से अधिक शादिया थीं। फतेहाबाद रोड पर 13 से अधिक बड़े रिजार्ट हैं। रोक के बावजूद बड़ी संख्या में बरात निकलने से यातायात प्रभावित हआ। वहीं रिजार्ट के बाहर शादी में शामिल होने आए लोगों के वाहन बड़ी संख्या में सड़क पर खड़े होने की वजह से दिक्कत का सामना करना पड़ा।
रावली पर भी समस्या, रेंग-रेंगकर चला ट्रैफिक
एमजी रोड के रावली पर मेट्रो का एक पिलर बनने के बाद भी वाहन चालकों को राहत मिल पा रही है। सोमवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक ट्रैफिक धीमी गति से चलता रहा। इस कारण भीषण गर्मी में दो पहिया और सवारी वाहनों में सफर कर रहे लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। साईं का तकिया से कलेक्ट्रेट की तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। वहीं छीपीटोला से एसबीआई की तरफ भी वाहनों की लाइन रही। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि लगभग 1 महीने में पिलर बनकर तैयार होंगे। बैरिकेडिंग पूरी तरह से हटाने पर ही यातायात सुचारु हो सकेगा। तब तक के लिए यातायात पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाकर यातायात संचालकन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें