फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: आगरा के कैलाश मंदिर में बाजार से खरीदे प्रसाद पर प्रतिबंध, ये सामग्री न लाएं

Sat, 28 Sep 2024 10:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

प्रसादम लड्डू पर छिड़े विवाद के बाद आगरा के कैलाश मंदिर पर बाजार के खरीदे गए प्रसाद पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब  इलायची दाना, लाई, फल, सूखा मेवा या फिर घर पर बने प्रसाद को ही मंदिर में चढ़ा सकेंगे।  

 
विज्ञापन
प्रसाद में मिलावट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कैलाश मंदिर पर शुक्रवार से बाजार से खरीदे प्रसाद पर रोक लग गई है। मंदिर महंत गौरव गिरि ने बताया कि अब से सिर्फ इलायची दाना, लाई, फल, सूखा मेवा और घर पर शुद्धता से पके प्रसाद का ही भोग कैलाश महादेव को लगेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह फैसला मंदिर के गर्भगृह में शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है क्योंकि बाजार के प्रसाद में हमेशा कुछ न कुछ मिलावट होती है। अमर उजाला ने 25 सितंबर को कैलाश मंदिर के बाहर प्रसाद में मिलावट का मुद्दा उठाया था।
विज्ञापन


मंदिर महंत ने आरोप लगाया था कि मंदिर के बाहर मिल रहे मिल्क केक में सूजी मिलाई जा रही है। श्रद्धालु व्रत में भी इसी मिलावटी प्रसाद को खा रहे थे।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें