फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिला कराटे प्रतियोगिता में बलूनी पब्लिक स्कूल ने जीती ट्रॉफी

Mon, 20 Apr 2026 02:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
जिला कराटे प्रतियोगिता
विज्ञापन
आगरा। शास्त्रीपुरम स्थित बीडी कॉन्वेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल में 10वीं जिला कराटे प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बलूनी पब्लिक स्कूल सिकंदरपुर, दयालबाग ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। चैंपियंस ऑफ आगरा कराटे अकादमी द्वितीय और द कराटे जॉन बाह तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में जिले भर से आए खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। विद्यालय के निदेशक डॉ. देवव्रत शर्मा और प्रबंध निदेशक डॉ. चंद्रवत सारस्वत ने बतौर मुख्य अतिथि विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए। समापन पर आगरा जिला ओलंपिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कराटे एसोसिएशन ऑफ आगरा के अध्यक्ष डॉ. सत्यदेव पचौरी ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।
कराटे एसोसिएशन के जिला महासचिव पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि निर्णायक मंडल में मिर्जा वसीम बेग, कुर्बान खान, जयवीर सिंह, नरेश राजपूत, ऋषि त्रिपाठी, राजन विश्वास, मनीषा राजपूत, विवेक नगर, हिमांशी पंजवानी, कृष्ण पंजवानी और आकाश शुक्ला रहे। प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 26 और 27 अप्रैल को लखनऊ के चौक स्टेडियम में आयोजित होगी।
विज्ञापन

इन्होंने जीते पदक
स्वर्ण पदक- वान्या जैन, चाहत राजपूत, हर्षित लंबा, निशा, आन्या गुप्ता, वेदिका सिंह, काव्या सिंह, ईशानी गुप्ता, रहा महाजन, अद्विका गुप्ता, नम्रता राणा, नीतिका बंसल, दर्पण राणा, युग तिवारी, विपिन बघेल, प्रज्ञा शर्मा और यशवी सोलंकी।
रजत पदक- देवाशीष, याना, एंजेल सिंह, दीक्षा, समीक्षा, आराध्य सिंह, अनाया अग्रवाल, ऋद्धि गोयल, हर्षिका, अवनी सारस्वत, देविका गोयल, आराध्य गुप्ता, आशिका, अंकिता, हंस और आयुषी यादव।
विज्ञापन

कांस्य पदक- अनिका वर्मा, नम्य, कनिष्का, विद्यात, प्रदीप, आर्या, हर्ष, आरव, अलर्क और पलक शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें