फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानिदेशक स्वास्थ्य के आदेश पर बालाजी अल्ट्रासाउंड सेंटर सील

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी/बेवर। जिले में संचालित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर को बुधवार को उप जिलाधिकारी सदर और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया। ये कार्रवाई महानिदेशक स्वास्थ्य के आदेश पर की गई है। प्रदेश के 20 जिलों में एक ही रेडियोलॉजिस्ट के नाम से संचालित अल्ट्रासाउंड की शिकायत पर ये कार्रवाई की गई है। इतने बड़ा फर्जीवाड़ा खुलने के बाद स्वास्थ्य विभाग पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

महानिदेशक स्वास्थ्य से शिकायत की गई थी कि डॉ. एडीज परसिवल जेम्स क्लिफोर्ड के नाम प्रदेश में विभिन्न जिलों में अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित हो रहे हैं। ये पूर्ण रूप से फर्जी है। शिकायत में मैनपुरी सीएमओ के संज्ञान में पूरा मामला होने की भी बात कही गई है। इसी के चलते मामले में महानिदेशक स्वास्थ्य की ओर से कार्रवाई के आदेश दिए गए थे।
शिकायत में बताए गए नाम के अनुसार बुधवार को एसडीएम सदर ऋषिराज के नेतृत्व में एक टीम बेवर में जीटी रोड पर संचालित बालाजी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पहुंची। यहां टीम को तकनीशियन याशीन मोहम्मद मिले, डॉक्टर नहीं थे। इसके बाद टीम ने तुरंत ही अल्ट्रासांउड सेंटर को सील कर दिया। मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है। टीम में डिप्टी सीएमओ डॉ. आरपी सिंह, पीसीपीएनडीटी एक्ट की जिला समन्वयक सीमा रानी शाक्य, विकास गुप्ता, पुष्पेंद्र चौहान शामिल रहे।
विज्ञापन

शहर में संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर मिला बंद
शिकायत में शहर के राधारमन रोड पर संचालित शिवप्रिया अल्ट्रासाउंड सेंटर भी इसी डॉक्टर के नाम पर पंजीकृत होने की बात कही गई थी। एसडीएम सदर के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां भी पहुंची, लेकिन यहां सेंटर बंद मिला। आसपास के लोगों ने अल्ट्रासाउंड सेंटर का वर्तमान में संचालन न होने की बात कही। एसडीएम ने पूरी जानकारी कर कार्रवाई करने के स्वास्थ्य विभाग को आदेश दिए हैं।
इन जिलों में है फर्जीवाड़ा
डॉ. एडीज परसिवल जेम्स क्लिफोर्ड के नाम मैनपुरी में ही नहीं बल्कि प्रदेश में 20 जिलों में 25 अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। इसमें मैनपुरी के अलावा, बरेली, बुलंदशहर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, बदायूं, फर्रुखाबाद आदि जिले शामिल हैं। इन जिलों में भी कार्रवाई के लिए महानिदेशक ने पत्र भेजा है।
महानिदेशक स्वास्थ्य के आदेश पर बेवर में संचालित बालाजी अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील किया गया है। प्रदेश में एक ही डॉक्टर के नाम से संचालित हो रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर में से ये भी एक था। स्वास्थ्य विभाग आगे की कार्रवाई नियमानुसार करेगा।
विज्ञापन

ऋषिराज, एसडीएम सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें