फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निराश्रित बच्चों को शिक्षा दिलाएगी बाल कल्याण समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शिक्षा से वंचित मुखिया विहीन परिवारों के बच्चों को बाल कल्याण समिति शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करेगी। सरकारी स्कूलों में उनका प्रवेश कराया जाएगा। साथ ही अगर परिवार के सामने आवास की समस्या है, तो उस परिवार को आवास दिलाने की पहल भी करेगी।
विज्ञापन

महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय से जारी किए गए निर्देश के बाद बाल कल्याण समिति ने ब्लॉक स्तर पर मुुखिया विहीन परिवारों के बच्चों की पहचान कराई। ब्लॉक स्तरीय बाल कल्याण समिति ने अभी तक 523 ऐसे बच्चों की पहचान की है। जिनके पिता की मौत होने से उनकी शिक्षा रुक गई है। अथवा वह बच्चे शिक्षा पाने से वंचित चल रहे हैं।
समिति के सदस्यों की ओर से निर्धारित प्रारूप में कराए जा रहे सर्वे में इन बच्चों से संबंधति उन परिवारों की पहचान भी की जा रही है, जिनके पास आवास नहीं हैं। इन्हें आवास भी दिलाया जाएगा। सर्वे के माध्यम से ऐसे बच्चों की जानकारी जुटाकर उनको शिक्षा से जोड़ने के साथ ही उनकी सोच बदलने के लिए गंाव स्तर पर शिविर भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए बाल कल्याण समिति पहल करेगी। जिन बच्चों की पहचान होगी उनका आवास के पास के सरकारी स्कूलों में प्रवेश कराया जाएगा। आवासहीन परिवारों को आवास दिलाने की पहल की जाएगी। बच्चों की सोच बदलने के लिए गांव स्तर पर शिविर भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

आरपी सिंह चौहान, सदस्य बाल कल्याण समिति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें