फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bakra Eid 2026: भीषण गर्मी में बदला बकरीद की नमाज का समय, ईदगाह में सुबह 6:45 बजे होगी पहली नमाज

Wed, 27 May 2026 07:45 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

भीषण गर्मी को देखते हुए बकरीद की नमाज के समय में बदलाव किया गया है। ईदगाह में सुबह 6:45 बजे, जामा मस्जिद में 7:15 बजे और ताजमहल की शाही मस्जिद में 8:30 बजे नमाज अदा की जाएगी।
 
विज्ञापन
बकरीद कब मनाई जा रही है - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बकरीद (ईद उल अजहा) का त्योहार बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। कुर्बानी के लिए बकरों की खरीद-फरोख्त की जा रही है। घरों में दस्तख्वान सजाने के लिए पकवानों की फेहरिश्त भी बन चुकी है। नमाज का वक्त भी मुकर्रर कर दिया गया है। भीषण गर्मी के मद्देनजर ईदगाह में सुबह 6:45 बजे, शाही जामा मस्जिद में नमाज सुबह 7:15 बजे अदा की जाएगी। ताजमहल की शाही मस्जिद में नमाज 8:30 बजे होगी।
विज्ञापन

 

नायब काजी मौलाना मोहम्मद उजैर आलम ने बताया कि बकरीद कुर्बानी का त्योहार है। दरअसल अल्लाहतआला की इबादत और उनके लिए मोहब्बत का इजहार है। हजरत इब्राहीम की याद में मनाए जाने वाले इस त्योहार को अल्लाह को राजी करने के लिए मनाया जाता है। इस दिन गरीब, कमजोर लोगों को कुर्बानी के मीट को तकसीम करें। कुर्बानी इस तरह करें कि पड़ोसी को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। शाही जामा मस्जिद इंतजामियां कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद जाहिद कुरैशी ने बताया कि शाही जामा मस्जिद में ईद की नमाज के लिए इंतजाम मुकम्मल कर लिए गए हैं। ईदगाह पर मुफ्ती-ए-शहर अब्दुल खुबैब रूमी नमाज अदा कराएंगे।

लजीज कोरमा, शाही खुरमा भी परोसा जाएगा
बकरीद पर मेहमानों के लिए लजीज पकवान बनाने की घर-घर में तैयारी है। दस्तरख्वान पर सजाए जाने वाले पकवानों में कोरमा, बिरयानी, मीट के साथ ही कई तरह के मांसाहारी व्यंजन बनेंगे। मिठाई और शरबत भी दावत का हिस्सा बनेंगे। खुरमा, शाही खीर और मेवे की सेवई भी सजेगी। जनता क्वार्टर की अंजुम ने बताया कि कई दिन से तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

यह रहेगा नमाज का समय
क्रमांक नमाज स्थल समय
1 ईदगाह सुबह 6:45 बजे
2 जामा मस्जिद सुबह 7:15 बजे
3 सुल्तान परवेज मस्जिद सुबह 7:00 बजे
4 मस्जिद मौतवद खां सुबह 7:45 बजे
5 बाबरी मस्जिद सुबह 7:45 बजे
6 शाही मस्जिद कलां, साबुन कटरा सुबह 7:40 बजे
7 अकबरी मस्जिद सुबह 8:00 बजे
8 मस्जिद जाल, ताजगंज सुबह 8:15 बजे
9 ताजमहल सुबह 8:30 बजे
10 शाही जामा मस्जिद, लोहामंडी सुबह 9:00 बजे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें