फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में वैलेंटाइन डे पर छात्राओं से अभद्रता: हिंदूवादी संगठनों ने पार्कों में पकड़े लड़के-लड़कियां, वीडियो बनाए

Mon, 14 Feb 2022 06:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

मोहब्बत की नगरी आगरा में वैलेंटाइन डे पर कुछ संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पार्कों में छात्र-छात्राओं को पकड़ लिया। उनके साथ अभद्रता भी की गई। 
विज्ञापन
पालीवाल पार्क में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में वैलेंटाइन डे पर छात्र-छात्राओं के साथ अभद्रता के मामले सामने आए हैं। राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार दोपहर को शहर के पालीवाल पार्क में लड़के और लड़कियों को पकड़ लिया। उनके बैगों की तलाशी भी ली गई। बाद में पुलिस भी पहुंच गई। छात्राओं के घरवालों से फोन पर बात की। इसके बाद जाने दिया।   

विज्ञापन


इन संगठनों के कार्यकर्ताओं ने रामबाग, मेहताब बाग और अन्य पार्को में प्रेमी जोड़ों की जमकर खबर ली। स्कूल ड्रेस में पहुंचीं छात्राओं से अभद्रता की गई। वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पालीवाल पार्क में कार्यकर्ताओं ने छात्र-छात्राओं को भारतीय संस्कृति का पाठ पढ़ाया।  इसके बाद पार्कों में प्रेमी जोड़ों की संख्या कम हो गई। 

वैलेंटाइन के पुतले को फांसी देकर जताया था विरोध

राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को भी वैलेंटाइन डे के विरोध में प्रदर्शन किया। राजा मंडी चौराहे पर वैलेंटाइन के पुतले को प्रतीकात्मक फांसी लगाकर विरोध जताया। विभाग अध्यक्ष अवतार सिंह गिल ने कहा कि वैलेंटाइन डे हमारी संस्कृति को दूषित करने की कोशिश है। 

विज्ञापन


दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एलान किया था कि अगर 14 फरवरी को पार्कों और रेस्टोरेंट में प्रेमी जोड़े मिले तो हिंदू रीति रिवाज से विवाह कराएगा। सोमवार सुबह से ही इन संगठनों के कार्यकर्ता पार्कों में घूमने लगे। इस दौरान कई जगहों पर लड़के और लड़कियों को पकड़ लिया। उनके साथ अभद्रता की गई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें