फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजरा की कम रेट को लेकर किसानों ने मंडी समिति में किया हंगामा

विज्ञापन
टूंडला की मंडी समिति में बाजरा की कम कीमत को लेकर हंगाम करते किसान - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला(फिरोजाबाद)। सोमवार दोपहर मंडी समिति में निर्धारित मूल्य से आधी दर पर बाजार खरीदने को लेकर किसानों ने जमकर हंगामा किया। किसानों ने व्यापारियों पर कम रेट में खरीद का आरोप लगाते हुए मंडी सचिव से कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाते हुए अपनी निगरानी में रेट बढ़वाते हुए बिक्री कराई। तहसील क्षेत्र के किसान सोमवार को दोपहर मंडी समिति में बाजरा बेचने पहुंचे थे।
विज्ञापन

किसानों द्वारा लाए गए बाजरा की दर व्यापारियों ने 1100 रुपये प्रति क्वींटल लगाया तो किसान भड़क गए। किसानों ने व्यापारियों पर मिली-भगत का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसके साथ ही किसानों ने बिक्री रोक दी। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसानों को समझाते हुए अपने सामने 1250 रुपये में बिक्री कराई।
इस दौरान नगला प्रेम के किसान हरिमोहन पाठक ने कहा कि सरकार ने बाजरा का मूल्य 2150 निर्धारित किया है, लेकिन व्यापारी 1100 रुपये में खरीद रहे हैं। देवखेड़ा के किसान भगवती प्रसाद व कुरगवां के अजय कुमार ने कहा कि व्यापारी एकजुट हो गए हैं। सभी किसानों के बाजरा खरीद का पूरा मूल्य नहीं दे रहे हैं। हंगामा करने वाले किसानों में बजीरपुरा कोटला के रणवीर सिंह, धकपुरा एटा के अनूप सिंह, बछगांव के अमित कुमार, नगला सिकंदर के अनिल कुमार, इमलिया के सोनू उपाध्याय थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें