पूर्व विधायक और एमएलसी भी हैं निरुद्ध
केंद्रीय जेल में हमीरपुर के पूर्व विधायक अशोक चंदेल और औरेया के एमएलसी कमलेश पाठक पहले से निरुद्ध हैं। पूर्व विधायक अशोक चंदेल को हाईकोर्ट से आजीवन कारावास की सजा होने पर भेजा गया है। जेल-प्रशासन ने सुरक्षा और गुटबाजी को रोकने की दृष्टि से तीनों विधायकों को अलग-अलग सर्किल में रखा है। वह एक-दूसरे के संपर्क में भी नहीं हैं।
लगातार चौथी बार विधायक चुने गए विजय मिश्र
भदोही जिले की ज्ञानपुर विधानसभा सीट से विजय मिश्र लगातार चौथी बार विधायक चुने गए हैं। 2017 में वह निषाद पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते, इससे पहले समाजवादी पार्टी से वह तीन बार विधायक रहे। वर्ष 1990 में विजय मिश्र ने भदोही से कांग्रेस ब्लॉक प्रमुख के रूप में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। गिरफ्तारी से पहले विधायक ने एक वीडियो जारी कुख्यात विकास दुबे जैसा एनकाउंटर होने की आशंका जताते हुए अपनी जान को खतरा बताया था।
यह भी पढ़ें- 30 घंटे के अंदर तीसरी जेल में पहुंचे बाहुबली विधायक विजय मिश्रा, आर्थिक-सामाजिक मोर्चाबंदी भी तोड़ने की तैयारी