फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष की पुत्रवधू का बैग चोरी, दावत-ए-वलीमा में हुई वारदात

Tue, 21 Nov 2023 09:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पुलिस को राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी ने बताया कि बैग में करीब चार लाख की ज्वैलरी के साथ ही लिफाफे थे, लिफाफों में कैश रखे था।
 
विज्ञापन
यूपी के अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी की पुत्रवधू का बैग बेटे के दावत-ए-वलीमा में स्टेज से चोरी हो गया। बैग में चार लाख रुपये के गहने और लिफाफे थे। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध चोर दिखे हैं।

विज्ञापन


आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि उनके बेटे सोहेल सैफी का निदा फातून के साथ निकाह हुआ है। सोमवार रात को लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में दावत-ए-वलीमा चल रहा था। दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर बैठे थे। दुल्हन ने गहने और अतिथियों के दिए गए लिफाफे भी पास में ही रखे बैग में रखे थे। यह बैग उनकी पत्नी के पास था। वह बैग को स्टेज पर रखने के बाद उठी थी। तभी एक चोर बैग को ले गया। रात 10:30 बजे दुल्हन जब स्टेज से उठी, तब उन्हें इसकी जानकारी हुई। इस पर हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दी गई।

ये भी पढ़ें - Agra: खुल्ल-खुल्ल की अनदेखी की... जांच में मिली टीबी, शुरू हुआ घर-घर खोज अभियान; जानें डॉक्टर की सलाह
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी लोहामंडी दीक्षा सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मैरिज होम में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकाॅर्डिंग देखी। इसमें दो संदिग्ध चोर दिखे हैं, पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। 

ये भी पढ़ें - Agra: टूर कंपनी दंपती को नहीं दिला पाई वीजा... अब देना होगा हर्जाना, नहीं जा पाए थे ऑस्ट्रेलिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें