बेवर। कस्बा स्थित भारतीय स्टेट बैंक में बृहस्पतिवार की शाम काम के लिए पहुंचे जनसेवा कंद्र संचालक का रुपयों से भरा बैग चोरी हो गया। इससे बैंक में हड़कंप मच गया। सीसीटीवी में बैग ले जा रहा चोर नजर आ रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला देवी बझेरा निवासी मनोज कुमार स्टेट बैंक का जनसेवा केंद्र संचलित कर रहे हैं। बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे वह बैंक शाखा में किसी कार्य के लिए आए थे। बैंक में एक मेज पर उन्होंने अपना बैग रख दिया। बैग में करीब 54 हजार रुपये नगद व अन्य सामान रखा था। मनोज ने काम निपटाने के बाद जब अपना बैग देखा तो वह गायब था। बैग चोरी की जानकारी होते ही वहां हड़कंप मच गया। बैंक में लगे सीसीटीवी देखे गए तो एक चोर बैंग को ले जाते हुए दिखाई दिया।