फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक इंजन के साथ मैनपुरी पहुंची स्पेशल मालगाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद रेल मार्ग पर शुक्रवार को पहली बार विद्युत इंजन से ट्रेन का संचालन हुआ। ट्रायल के तौर पर मैनपुरी से स्पेशल मालगाड़ी 42 बोगियां लेकर मैनपुरी पहुंची। मालगाड़ियों का संचालन सफल होने के बाद सवारी गाड़ियां बिजली से चलेंगी।
विज्ञापन

शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद रेलमार्ग पर विद्युतीकरण हो चुका है। अब रेलवे ने रूट पर बिजली के इंजन का संचालन शुरू कर दिया है। शुक्रवार को बिजली के इंजन से पहलीबार मैनपुरी स्पेशल मालगाड़ी चलाई गई। मध्य प्रदेश के सतना से 42 बोगी सीमेंट लेकर शुक्रवार की सुबह स्पेशल मालगाड़ी मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन अधीक्षक एचएस मीणा ने बताया कि पहलीबार इलेक्ट्रिक इंजन के साथ मैनपुरी स्पेशल मालगाड़ी शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद रेलमार्ग से होते हुए मैनपुरी पहुंची। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक लाइन बेहतर कार्य कर रही है। मालगाड़ी के चालक ने बताया किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई। शुक्रवार की शाम 4:55 बजे मैनपुरी रेलवे स्टेशन से मालगाड़ी टूंडला के लिए रवाना की गई।
मार्च से पैसेंजर पैसेंजर ट्रेन का संचालन होगा शुरू
स्टेशन अधीक्षक एचएस मीणा ने बताया कि इलेक्ट्रिक लाइन पूरी तरह से तैयार है। प्रथम चरण में मालगाड़ी चलाई जा रही हैं। मार्च से पैसेंजर ट्रेन भी इलेक्ट्रिक इंजन के साथ शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद रेलवे ट्रेक पर दौडे़ंगी। उऩ्होंने बताया कि रेलवे किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें