फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबलू यादव हत्याकांड: आठ माह बाद भी पुलिस खाली हाथ, परिजनों ने किया आत्मदाह का प्रयास

Mon, 19 Aug 2019 04:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

15 दिसंबर, 2018 को होली पब्लिक स्कूल के सामने हुई थी बबलू यादव की हत्या
हत्याकांड के खुलासा न होने पर परिवार ने किया कई बार विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
अपने ऊपर केरोसिन छिड़कती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बबलू यादव के परिजनों ने आत्मदाह करने का प्रयास किया। पुलिस ने दौड़कर सभी को बचाया। सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन


सिकंदरा के ककरैठा निवासी बबलू यादव की हत्या 15 दिसंबर, 2018 को होली पब्लिक स्कूल के सामने हुई थी। दो बाइक सवारों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी। आसपास के कई सीसीटीवी कैमरों में बदमाश नजर आ रहे थे।

पुलिस ने शुरू में खुलासे के लिए प्रयास किया लेकिन बाद में धीरे-धीरे मामला ठंडे बस्ते में चला गया। खुलासा न होने पर पीड़ित परिवार ने कई बार धरना प्रदर्शन किया। लेकिन आठ महीने बाद भी बबलू के हत्यारों का पता नहीं चल सका है।

ये भी पढ़ें: नाम 'एक किलो', इनाम 15 हजार, हैरान करने वाली हैं इस शातिर चोर की करतूतें

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सोमवार की सुबह बबलू यादव के परिजन एसएसपी दफ्तर पहुंचे। सभी ने अपने ऊपर केरोसिन उड़ेल लिया। यह देख वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने दौड़कर उन लोगों के हाथों से केरोसिन से भरा डिब्बा छिनाकर उन्हें बचाया। 

इस दौरान बबलू यादव के परिवार के एक महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। अन्य महिलाएं रोने-बिलखने लगी। पुलिसकर्मियों से नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें