फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्मेदारी से धन संग्रह के कार्य में जुटें कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि श्रीराम मंदिर के अयोध्या में भव्य निर्माण के लिए धन संग्रह का जो लक्ष्य कार्यकर्ताओं ने निर्धारित किया है उस लक्ष्य को पारदर्शिता के साथ पूरा करने में जुटें। बैठकों में बनाई गई रणनीति के अनुरूप कार्य करें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास के लिए काम कर रही है। भाजपा की योगी सरकार ने ऐतिहासिक विकास के कार्य प्रदेश में किए हैं। सरकार लगातार सुधार की दिशा में काम कर रही है। कोई भी क्षेत्र विकास से छूटा नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों और पार्टी की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं। किसानों के मुद्दे पर ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष ने कहा कि सरकार किसानों के हित में फैसले ले रही है। किसान मेलों व अन्य माध्यमों से किसानों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष ने भाजपा के जिलाध्यक्ष केपी सिंह, नवल कुलश्रेष्ठ व अन्य पदाधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और जानकारियां दीं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राममंदिर का मॉडल भी उन्हें भेंट किया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सुभाष माहेश्वरी, संजीव शर्मा, डा. बीडी राना, धु्रव माहेश्वरी, सौरभ व अन्य भाजपा नेता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें