फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्कशीट नहीं मिलने से पूरा नहीं हो पा रहा पढ़ाने का सपना

Mon, 25 Apr 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
अंबेडकर ‌व‌िव‌ि - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
 सरकारी शिक्षकों की रिक्तियां नहीं, मार्कशीट-डिग्री न होने से प्राइवेट कालेजों में भी नौकरी के लाले। बात कर रहे हैं डा. बीआरए विश्वविद्यालय के बीएड छात्रों की। पाठ्यक्रम के 2013-14 और 2014-15 का रिजल्ट नहीं निकला। 2014-15 की परीक्षाएं इसी साल जनवरी में संपन्न हुई हैं, इसकी प्रयोगात्मक परीक्षाएं ही बाकी हैं। इन दोनों सत्रों के करीब 40 हजार छात्रों का करियर अधर में लटक गया है। बीएड छात्र रविंद्र सिंह का कहना है कि कई बार अधिकारियों से मिलकर रिजल्ट की मांग कर चुके हैं, कोई सुनवाई नहीं हुई। बीएड 2013-14 की छात्रा स्वाति कहती हैं कि मार्कशीट होने पर प्राइवेट कालेजों में शिक्षक के लिए आवेदन तो कर ही सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक केएन सिंह का कहना है कि मूल्यांकन कार्य निपटाने के बाद परीक्षा परिणाम तैयार कराया जाएगा। जल्द इसके लिए मीटिंग की जाएगी।
विज्ञापन


मूल्यांकन तक शुरू नहीं
अधिकारी भले ही जल्द परिणाम जारी करने की बात कह रहे हों, लेकिन स्थिति उलट है। अभी तक बीएड 2013-14 और 2014-15 का मूल्यांकन भी शुरू नहीं हुआ है। प्रयोगात्मक परीक्षा होने के बाद इनके नंबर भी फाइल पर चढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें