फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में बैठे 1345 परीक्षार्थी

विज्ञापन
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को कड़ी निगरानी के बीच जिले के तीन केंद्रों पर हुई। पंजीकृत 1507 अभ्यर्थियों में से 1345 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। इस दौरान जिलाधिकारी सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी केंद्रों का भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए सुबह सात बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का पहुंचना शुरू हो गया।
प्रथम पाली में नौ बजे से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए आठ बजे से केंद्र के अंदर परीक्षार्थियों को सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए प्रवेश दिया गया। इस दौरान आरसी महिला डिग्री कॉलेज में पंजीकृत 507 अभ्यर्थियों में से 83, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज देवी रोड पर पंजीकृत 500 अभ्यर्थियों में से 37, राजकीय इंटर कॉलेज आगरा रोड पर पंजीकृत 500 अभ्यर्थियों में से 42 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
दोनों पाली में परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई। इस दौरान डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी अजय कुमार पांडेय, एसडीएम सदर रजनीकांत ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। डीआईओएस मनोज कुमार वर्मा ने भी तीनों केंद्रों पर सचलदल के रूप में निरीक्षण किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की स्क्रीनिंग
परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी सामाजिक दूरी का पालन करते नजर आए। इस दौरान अधिकांश परीक्षार्थी सैनिटाइजर साथ लेकर पहुंचे। हालांकि केंद्रों में प्रवेश से पूर्व स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की। इस दौरान बिना मास्क के किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें