सभी जगहों पर रोक, यहां होगी बायोमेट्रिक हाजिरी
सभी सरकारी और निजी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों में कोरोना महामारी के दौरान बायोमेट्रिक हाजिरी पर रोक लगा दी गई है, लेकिन बीएड प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक हाजिरी लिए जाने की व्यवस्था की गई है। शासन स्तर से यह निर्णय लिया गया है।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष व एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव गौरव शर्मा का कहना है कि संगठन प्रवेश परीक्षा कराए जाने का विरोध कर रहा है। बायोमेट्रिक हाजिरी अभ्यर्थियों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है, संगठन इसका विरोध करेगा।
यह भी पढ़ें- अपराजिता: खुद अपना उद्योग खड़ा किया, औरों को भी दिया रोजगार, पढ़ें इन महिलाओं की सफलता की कहानी