फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण के प्रेम में दीवानी हुई युवती, मेहंदी और सिंदूर लगाकर पहुंची कान्हा के द्वार

Sat, 08 Aug 2020 12:39 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • इटावा से घर छोड़कर बांकेबिहारी के द्वार पहुंची युवती
  • कान्हा के नाम का सिंदूर और हाथ-पैरों पर लगाई मेहंदी
विज्ञापन
श्रीकृष्ण की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कान्हा की लीलाओं ने ऐसा जादू किया कि इटावा की युवती कृष्ण कन्हैया की प्रेम दीवानी हो गई। कान्हा के नाम का मांग में सिंदूर और हाथों में मेहंदी लगाकर घरवार छोड़कर वृंदावन में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के द्वार आ गई। पुलिस के सहयोग से वृंदावन पहुंचे परिजन शुक्रवार को युवती को समझा-बुझाकर घर लेकर गए।

विज्ञापन


इटावा की रहने वाली 18 साल की युवती कृष्ण की ऐसी दिवानी हुई कि उसने घर छोड़कर मथुरा की राह पकड़ ली। वो पैदल मथुरा पहुंच गई। युवती यहां के रास्तों से अनजान थी। टेंपो और बस चालक गोवर्धन के लिए आवाज लगा रहे थे तो गोवर्धन पहुंच गई। 


जब यहां बाजार बंद देखा तो युवती ने वृंदावन की राह पकड़ ली। श्रीबांकेबिहारी मंदिर के आसपास घूमते हुए आश्रम की तलाश करने लगी, लेकिन कोई सहारा न मिला तो फिर मंदिर के पास ही आकर बैठ गई। यहां एक व्यक्ति ने उसे कनकधारा फाउंडेशन की संस्थापक डॉ लक्ष्मी गौतम तक पहुंचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती की मांग में सिंदूर था, हाथों में भी मेहंदी लगी हुई थी। पैरों में महावर रची थी। डॉ गौतम ने जब उससे पूछा कि शादीशुदा हो तो बताया कि कान्हा से ब्याह कर लिया है। अब यहीं रहूंगी। बमुश्किल युवती ने अपनी पहचान बताई। इस पर वृंदावन कोतवाली और इटावा पुलिस से संपर्क करने के बाद परिजनों को इसकी सूचना दी गई। 

युवती के परिवार में सभी का रो-रोकर बुरा हाल था। बीते दिन ही उन्होंने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बता दें कि युवती के एक नजदीकी रिश्तेदार श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा में तैनात हैं। डॉ गौतम ने बताया कि परिजन वृंदावन पुलिस की मौजूदगी में युवती को अपने साथ ले गए। वहां से उसे लेकर घर चले गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें