बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को 21 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसमें 10 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। दो पाली में होने वाली परीक्षा के लिए डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय को आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में परीक्षा कराने के लिए नोडल केंद्र बनाया गया है। परीक्षा कक्ष में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) युक्त सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। परीक्षा केंद्र पर एक घंटे पहले प्रवेश दिया जाएगा।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में नकल की रोकथाम के लिए हाईटेक इंतजाम किए गए हैं। बीएड प्रवेश परीक्षा के नोडल अधिकारी डाॅ. शरद चंद्र उपाध्याय ने बताया कि आगरा के 21 सहित, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के कुल 33 केंद्रों पर परीक्षा होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी।