सपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां कोलकाता में कई दलों की रैली में अल्पसंख्यक वर्ग की नुमाइंदगी नहीं होने से नाराज दिखे। तल्खी के साथ उन्होंने कहा कि रैली में राजनीतिक बातें तो बहुत हुई परंतु देश के हालात और असल मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हुई।
वहीं भाजपा विधायक की बसपा सुप्रीमो मायावती पर की टिप्पणी पर आजम ने कहा कि भाजपा को ऐसे विधायक पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। सपा बसपा के गठबंधन पर मोदी ने जो सवाल उठाया था उस पर आजम खां बोले उनकी नजर में तीन तलाक गलत है और अपनी बीवी को साथ नहीं रखना सही।
सपा नेता मोहम्मद आजम खां रविवार को सुहागनगरी में मशावर्ती काउंसिल में शामिल होने आए थे। स्टेशन रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कोलकाता में ममता बनर्जी ने कई दलों के नेताओं को साथ लेकर जिस मकसद से रैली की वह मकसद रैली में पूरा होता नहीं दिखा।