28एमएनपी-10-ईशन नदी पुल पर आजम खां का पुतला फूंकते दिव्यांग
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। लोकसभा में सांसद आजम खां की विवादित टिप्पणी का हर तरफ विरोध हो रहा है। जिले में भी दिव्यांगों ने आजम खां का पुतला फूंककर बर्खास्तगी की मांग की। साथ ही उन्होंने बर्खास्तगी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
इस दौरान जिला दिव्यांग समिति ने राममोहन मिश्रा ने कहा कि लोकसभा में सांसद आजम खां ने महिलाओं के प्रति अमर्यादित टिप्पणी की है। वह लोकसभा और संविधान का अपमान है।
इसमें कार्रवाई जरूर होनी चाहिए। उन्होंने इस दौरान आजम खां के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में महाराज सिंह, सुभाष चंद्र, रामवीर, मंशाराम, मोर्या, रवि, जयकिशन, लाखन, प्रताप आदि मौजूद रहे।