फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी का अमृत महोत्सव: आगरा में भारत माता की जयघोष के साथ निकली कार रैली, झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र

Sat, 13 Aug 2022 06:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रशासन, ऑटोमोबाइल एसोसिएशन, मोटर स्पोर्ट्स क्लब व अप्सा ने 75 कारों की रैली निकाली। रैली का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। 
विज्ञापन
रैली में शामिल हुए स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजादी का जश्न, कारों पर लहराता तिरंगा। पहला परमाणु परीक्षण, पहला ओलंपिक गोल्ड और भगत सिंह की शहादत। ये झांकियां शनिवार को आगरा की सड़कों पर कार रैली में आकर्षण रही। मौका था अमृत महोत्सव के तहत प्रशासन, ऑटो मोबाइल डीलर्स एसोसिएशन, मोटर स्पोर्टस क्लब व अप्सा द्वारा आयोजित मार्च ऑफ ग्लोरी का, जिसमें 75 कारों की तिरंगा रैली निकाली गई।

विज्ञापन

 
फतेहाबाद रोड स्थित सेल्फी प्वाइंट से केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। एमजी रोड होते हुए संजय प्लेस में कॉसमॉस मॉल पर रैली संपन्न हुई। जहां कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने स्वागत किया। रैली में कारों पर सजीं झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। 

सड़कों पर भारत माता के जयघोष की गूंज

रैली में पहला परमाणु परीक्षण, ओलम्पिक में पहला गोल्ड, भारत की पहली मिसाइल, धारा 370, सर्जिकल स्ट्राइक के अलावा भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू और रामप्रसाद विस्मिल की फांसी, आजादी के लिए अंग्रेजों से जूझते सुभाषचंद्र बोस की झांकियां थीं। युवा हाथों व वाहनों पर तिरंगा लगाए उमंग और उत्साह से सड़कों पर भारत माता का जयघोष करते रहे। रैली मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा से माहौल देशभक्ति में सराबोर हो गया। 

विज्ञापन

स्कूली बच्चे भी हुए शामिल 

राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे ने कहा कि 75 साल पहले मिली आजादी को हमें कायम रखना है। डीएम प्रभु नारायण सिंह व ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन संस्थापक डॉ. रंजना बंसल ने उत्साहवर्धन किया। कवयित्री रुचि चतुर्वेदी ने काव्य पाठ  किया। इस दौरान गायत्री पब्लिक स्कूल निदेशक प्रद्युम्न चतुर्वेदी, राम मोहन कपूर व सेंट एंड्रूज, गायत्री पब्लिक स्कूल, आगरा पब्लिक सहित विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों बच्चों ने रैली में भाग लिया।

जाम से जूझते रहे लोग

कार रैली के दौरान एमजी रोड से लेकर हाइवे तक लोग जाम से जूझते रहे। माल रोड पर वाहन फंसे रहे। एमजी रोड पर एक घंटे तक जाम लगा रहा। स्कूलों की छुट्टी के दौरान बच्चे फंस गए। अभिभावकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिसकर्मी रैली की व्यवस्थाओं में लगे रहे। जिसके कारण सुबह शहर में यातायात व्यवस्था चरमरा गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें