स्कूली बच्चे भी हुए शामिल
राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे ने कहा कि 75 साल पहले मिली आजादी को हमें कायम रखना है। डीएम प्रभु नारायण सिंह व ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन संस्थापक डॉ. रंजना बंसल ने उत्साहवर्धन किया। कवयित्री रुचि चतुर्वेदी ने काव्य पाठ किया। इस दौरान गायत्री पब्लिक स्कूल निदेशक प्रद्युम्न चतुर्वेदी, राम मोहन कपूर व सेंट एंड्रूज, गायत्री पब्लिक स्कूल, आगरा पब्लिक सहित विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों बच्चों ने रैली में भाग लिया।
जाम से जूझते रहे लोग
कार रैली के दौरान एमजी रोड से लेकर हाइवे तक लोग जाम से जूझते रहे। माल रोड पर वाहन फंसे रहे। एमजी रोड पर एक घंटे तक जाम लगा रहा। स्कूलों की छुट्टी के दौरान बच्चे फंस गए। अभिभावकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिसकर्मी रैली की व्यवस्थाओं में लगे रहे। जिसके कारण सुबह शहर में यातायात व्यवस्था चरमरा गई।