13 अस्पतालों में आते थे 30 हजार से अधिक मरीज
कोरोना महामारी में आयुष दवाओं की सबसे ज्यादा मांग रही। सामान्य दिनों में अस्पताल में 80 से अधिक मरीज प्रतिदिन आते थे। इस तरह से एक महीने में 13 अस्पतालों में 30 हजार से अधिक मरीज लाभ पाते थे।
गोदामों में 85 तरह की दवाओं का भंडार
अस्पताल जरूर बंद हैं, लेकिन सरकार हर महीने औषधियां भेज रही है। इस तरह से गोदामों में इनको रखने के लिए जगह नहीं बची है। यहां 85 तरह की औषधियां हैं। इसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली, पेट, एलर्जी, बुखार-खांसी समेत हर मर्ज की औषधि शामिल है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।